National News

दरिंदगी की हद पार, 19 साल की लड़की के जन्मदिन पर दोस्तों ने ही कर दिया Rape

Ad

नई दिल्लीः भारत में Rape के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है जिसने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। मुंबई में 19 साल की युवती ने अपने चार दोस्तों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ीता का आरोप है कि लड़कों ने जन्मदिन पर उसका रेप किया।

बता दें की मामला मुंबई के चुनाभट्टी इलाके का है। मामले के बाद पीड़िता औरंगाबाद के एक अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता ने मामले के 13-15 दिन बाद जानकारी दी। बेगमपुर पुलिस ने बताया की पीड़िता 7 जुलाई को मुंबई आई थी। तभी उसके चार दोस्तों ने जन्मदिन मनाने को कहा। केक काटने के बाद लड़की के साथ बड़ी ही बेरहमी से रेप किया।    

इसके बाद पीड़िता औरंगाबाद वापस लौट गई और ना ही उसने अपने माता-पिता को और ना ही पुलिस को इस घिनौनी वारदात के बारे में कुछ बताया। इसके बाद 24 जुलाई को पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। मामले के पता तब चला जब डॉक्टरों ने बताया की लड़की के साथ रेप हुआ है। Rape का पता चलने पर परिवारवालों ने पुलिस को तुरंत सूचना दे दी। बेगमपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके मुंबई में चुनाभट्टी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।  

मुंबई पुलिस की जांच में पता चला है कि रेप 7 जुलाई को किया गया था। वहीॆं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top