National News

बैकफुट में आया विपक्ष, लोकसभा से मंजूरी पर राज्यसभा में…

Ad

नई दिल्लीः जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे ही सरकार की तरफ से जनता को तोहफे मिलते जा रहे है । यही कारण है कि सरकार जल्द से जल्द तीन तलाक पर फैसला सुनाना चाहती है । जिसका सीधा फायदा मुस्लिम महिलाओं को मिलता दिख रहा है । कई समय से सरकार तीन तलाक पर फैसला सुनाना चाहती है पर विपक्ष इसे मानने के पक्ष में तैयार नहीं दिख रहा है। यहीं कारण रहा की तीन तलाक पर कई घंटे बहस के बावजूत विपक्ष को वॉकआउट करना पड़ा ।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार ने तीन तलाक पर वोटिंग कराई जिसका कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी, सपा, राजद, वाम दल, आप, बीजेडी ने विरोध करा । पर वोटिंग करने के बाद तीन तलाक का बिल लोकसभा में पास हो गया। वोटिंग में 245 वोट बिल के पक्ष में तो 11 वोट विपक्ष में डाले गये । पर तीन तलाक के बिल की राह अभी भी आसान नहीं दिख रही है, सरकार को यह बिल राज्यसभा में भेजना होगा । जहाँ पहले भी तीन तलाक के बिल पर राज्यसभा अटकले लगा चुकी है । सरकार ने तीन तलाक का बिल पिछले साल भी पेस किया था जो बहुमत ना होने के कारण पास नहीं हो पाया । वहीं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 22 से ज्यादा मुस्लिम देशों में तीन तलाक को अवैध करार दिया है तो भारत में  विपक्ष तीन तलाक बिल का विरोध क्यो कर रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top