National News

रिश्तेदार की तेहरवीं में जा रहे थे परिवार को 19 लोग, सड़क हादसे में 8 की मौत

Ad

मेरठ: सहारनपुर जनपद के देवबंद में गुरुवार को एक दिल-दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल लोगों को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी चीख-पुकार मच गई। खबर के मुताबिक परिवार के 19 लोग छोटा हाथी में सवार होकर रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस हादसे के बाद परिवार ही नही बल्कि पूरा गांव सदमें में है। आठ लोगों की मौत से मेघराजपुर गांव में मातम पसरा है।हादसे के घायलों को जैसे ही उपचार के लिए सीएचसी लाया गया तो अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया।  वहीं मृतकों के परिजन भी रोते बिखलते अस्पताल पहुंचे। घायलों की कराह और परिजनों की चीख पुकार से अस्पताल गूंज उठा। अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि हर कोई मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाने में लगा था।

सड़क दुघर्टना के छोटा हाथी सवार घायल 
सुशील (28) पुत्र पलटूराम
पप्पू उर्फ राजेश (45) पुत्र पलटूराम
ममता (30) पत्नी धर्मवीर
लक्ष्य (3) पुत्र संजय
सोनिया (25) पत्नी संजय
लक्ष्मी (2) पुत्री संजय
अतरकली (55) पत्नी पूरनचंद
सुमित (01) पुत्र ओसेराम
सुशीला (35) पत्नी अश्वनी
सरोज (55) पत्नी पलटूराम
सुशीला (45) पत्नी गोपाल (सभी घायल गांव मेघराजपुर, देवबंद

स्विफ्ट कार सवार घायल
मनोज पुत्र आलोक
निधि पत्नी मनीष
सलोनी पुत्री आलोक 
अंकित अग्रवाल (सभी घायल गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर)वहीं मेघराजपुर के एससी बाहुल्य गांव होने के कारण प्रशासन भी सतर्क हो गया है। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि समय-समय पर डग्गामार वाहनों के चलने पर रोक लगाई जाती है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी वाहन डग्गामारी में चल रहा है उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top