National News

कमांडर अभिनंदन का एक और वीडियो आया सामने, कहा बिल्कुल ठीक हूं मैं…!

Ad

https://www.facebook.com/FakeAfwah/videos/328440121348945/

ADVERTISEMENTS Ad

भारत -पाक सीमा पर चल रहे तनाव और सामने आ रही तमाम अटकलों पर विराम लगाने के लिए 27 फरवरी, 2019 को दोपहर 3 बजे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार और एयर वाइस मार्शल आर जी के कपूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय सैनिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए बुधवार सुबह भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया लेकिन हमारी सेना ने पाक की इस नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान बताया गया “एरियल एनगेजमेंट में मिग-21 बाइसन ने पाकिस्तानी विमान को गिरा दिया, पाकिस्तानी साइड में उनका गिरता हुआ विमान ग्राउंड फोर्सेस ने देखा.”वही आगे जानकारी दी गई कि “दुर्भाग्यवश इस इनगेजमेंट में हमारा मिग विमान गिर गया, और पायलट ‘मिसिंग इन एक्शन’ है, पाकिस्तान ने हमारे पायलट के हिरासत में होने का दावा किया है।

जिस विंग कमांडर को हिरासत में होने की बात पाकिस्तान कर रहा है, उनका नाम अभिनंदन है।  एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी आर्मी उन्हें पकड़ी हुई है और उनसे सवाल जवाब कर रही है। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विंग कमांडर अभिनंदन सुरक्षित है और चाय पीते नजर आ रहे हैं। वो बता रहे है कि वो पूरी तरह से सुरक्षित है। पाकिस्तानी आर्मी उसने मिशन और परिवार के बारे में सवाल कर रही है जिसपर कमांडर ने साफ किया कि वो सुरक्षा से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे सकते हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि वो शादीशुदा है।

फिलहाल भारत की ओर से मिसिंग पायलट का नाम सामने नहीं आया है।अभिनंदन बुधवार को एयर फोर्स के ऑपरेशन में शामिल थे और मिग 21 बाइसन जेट उड़ा रहे थे। पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने उनके विमान को मार गिराया, लेकिन अभिनंदन ऐन मौके पर विमान से बाहर निकलने में कामयाब हो गए। लेकिन पाकिस्तानी सीमा में होने के कारण वह हिरासत में लिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top