National News

अखिलेश यादव ने औरैया सड़क हादसे पर बोले- ये हादसा नहीं, हत्या है!

Ad

Akhilesh Yadav jibe goverment over Auraiya accident

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 24 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सड़क हादसे पर दुख जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि सब कुछ जानकर, सब कुछ देखकर भी, मौन धारण करने वाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं। ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लिखा, ‘यूपी के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक गरीब प्रवासी मजदूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख। घायलों के लिए दुआएं। सब कुछ जानकर, सब कुछ देखकर भी, मौन धारण करनेवाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं। ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं।’

उन्होंने यह भी कहा कि घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों के मारे जाने की ख़बरें दिल दहलानेवाली हैं। मूलत: ये वो लोग हैं जो घर चलाते थे। इसलिए समाजवादी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख रु की मदद पहुँचाएगी। नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए निष्ठुर भाजपा सरकार भी प्रति मृतक 10 लाख रु की राशि दे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top