National News

अमेरिका की लड़की ने दिया भारतीय किसान को दिल,होली के दिन रचाई शादी, रोचक है प्रेम कहानी

नई दिल्ली: प्यार जिंदगी में असली रंग बिखेरता है। पूरी दुनिया प्यार पर ही टिकी हुई है। प्यार एक अहसास है जो हमें सिखाता है और हर वक्त एक अच्छा इंसान बनने की राह दिखाता है।प्यार हो जाने पर इंसान अपने सपनों को किसी और की सोच के साथ साझा करने लगता है।

प्यार और जंग में सब जायज है…ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। कुछ लोग होते हैं जो प्यार में किसी भी हद तक गुजर जाने के लिए तैयार होते हैं। प्यार में बहुत ताकत होती है एक ऐसी प्यार की कहानी होली के दिन सामने आई । अमेरिका की लड़की भारत के एक किसान से इतनी प्रभावित हुई कि उसने उससे शादी करने का फैसला किया। वो शादी करने के लिए भारत पहुंची और यहां के रीति रिवाज से शादी की।

मामला मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से सामने आया है। अमेरिकन लड़की और किसान की मुलाक़ात फेसबुक पर हुई थी।  इसके बाद दोनों एक दूसरे से बातें करने लगे। देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया। सिवनी मालवा के गांव बिसौनीकला के किसान दीपक राजपूत (36) और अमेरिका की जेलिका लिजेथ टेराजस उर्फ जूली (40) इसके बाद व्हाट्सऐप पर बात करने लगे। बीकॉम पास दीपक की अंग्रेजी में बातचीत करना और उसके विचार से जेली प्रभावित हुई।

जेलिका लिजेथ अमेरिका के मानव संसाधन विभाग में अधिकारी हैं। दोनों की दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। पिछले दो महीने से जेली लिजेथ भारत घूमने आई।इस दौरान दोनों की मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। दोनों लगातार एक-दूसरे से मिलते रहे और आख़िरकार शादी करने का फैसला किया।दोनों ने नर्मदा किनारे स्थित चित्रगुप्त मंदिर में वैदिक रीति रिवाज से शादी कर ली। बता दें जेली भारतीय संस्कृति और विचारों से वह बहुत प्रभावित हुई है।

To Top