Uttarakhand News

उत्तराखंड सीमा से लगे नोमैंस लैंड पर नेपाल की कब्जे की कोशिश

Ad

नेपाल के लोगों ने शुक्रवार को उत्तराखंड के टनकपुर से लगी सीमा पर विवादित नोमैंस लैंड पर कब्जे का प्रयास किया। इसको लेकर इस इलाके में दोनों ओर से हंगामा हुआ। जल्द ही इस मुद्दे पर दोनों तरफ के अधिकारी वार्ता करेंगे। पिछले कुछ दिनों से भारत और नेपाल के संबंधों में तल्खी आई है। सीमा को लेकर नेपाल ने जब से नया नक्शा पारित किया है, तब से दोनों देशों के संबंध में तनाव देखा जा रहा है। इस बीच नेपाली लोगों की ओर से नोमैंस लैंड पर कब्जे की कोशिश की यह नई घटना है। उत्तराखंड में इस प्रकार की यह घटना सामने आई है। दूसरी ओर बिहार में नेपाल सीमा पर नेपाली सेना और सशस्त्र सीमा बल के बीच हालात तनावपूर्ण देखे गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

टनकपुर में नोमैंस लैंड पर कब्जे की कोशिश की तरह एक घटना कुछ दिन पहले बिहार में भी देखी गई थी। बता दें, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक निर्माणाधीन बांध है। जिस इलाके में बांध का निर्माण हो रहा है, उसके नो मैंस लैंड में होने का दावा करते हुए नेपाली फोर्स ने निर्माण रुकवा दिया था। नेपाल की ओर से अड़ंगा लगाए जाने के बाद पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी ने नेपाल के दावे पर आपत्ति जताते हुए इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप दी थी।

इसी तरह, कुछ दिन पहले दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच नेपाल ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर से नेपाल की ओर से फायरिंग की गई। इस घटना में एक भारतीय युवक घायल हो गया जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घटना बिहार में किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ के फतेहपुर स्थित भारत-नेपाल सीमा पर हुई थी। इससे पहले भी बिहार बॉर्डर पर फायरिंग की घटना देखी जा चुकी है।

आपको बता दे की लिपुलेख, कालापानी व लिंपियाधुरा के सीमा विवाद व अन्‍य मसलों पर नेपाल और भारत के बीच विवाद खड़ा हो गया है। नेपाल ने तनाव को बढ़ाते हुए भारत के कुछ हिस्सों को आपने यहाँ बताकर अपनी संसद से एक नया नक्शा भी पास करवा लिया है। टनकपुर से लगी सीमा पर विवादित नोमैंस लैंड पर कब्जे से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top