National News

रोहित शेखर हत्याकांड: रिमांड में अपूर्वा का एक और खुलासा, जानकर हैरत में पड़ जाएंगे

Ad

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत ने सभी को चौकाया। लेकिन इस हत्या के पीछे रोहित की पत्नी अपूर्वा का हाथ था ये कोई सोच भी नहीं सकता था। वो पत्नी जिसके साथ एक साल पहले शादी की थी। अपूर्वा ने रोहित की मौत के 9 दिन का जुर्म कबूला था। पोस्टमार्टम से पहले रोहित की मौत को नेचुरल माना जा रहा था लेकिन पीएम रिपोर्ट के आने के बाद क्राइम ब्रांच ने हत्या का मामला दर्ज की पूछताछ शुरू की। एक बार फिर इस हत्याकांड में नया खुलासा सामने आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पति रोहित शेखर तिवारी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार हुई अपूर्वा ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर स्वीकार किया है । उसने पुलिस को बताया कि उसके पति के संबंध अन्य महिला के साथ थे। उसे शक था कि वो उसके बच्चे का पिता है और पूरी संपत्ति बच्चे की हो जाएगी।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अनुसार  अपूर्वा ने अपनी 2 दिनों की रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि उसके पति का अन्य महिला के साथ संबंध होना उसके लिए झटका था। इस बात से उसका दम घुट रहा था। अपूर्वा ने बताया कि जिस महिला के साथ रोहित के संबंध थे, उसका एक बेटा था जो उसकी शादी के 8 सालों बाद हुआ था।

इस महिला के वजह से ही रोहित और उसका रिश्ता खराब हुआ। महिला चाहती थी कि रोहित अपनी प्रॉपर्टी में उसके बेटे के लिए हिस्सा दे। वह अक्सर यह बात कहती थी कि आपके घर का ही तो बच्चा है। बच्चे के लिए रोहित का प्यार भी मेरे शक की पुष्टि कर रहा था।’ अपूर्वा ने पुलिस को ये भी बताया कि वो राजनीति में आना चाहती थी। उसने रोहित से इसलिए शादी की क्योंकि उसे लगता था कि उसकी मदद से राजनीति में एंट्री पा लेगी।

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top