National News

खत्म हुआ सस्पेंस, अशोक गहलोत बने राजस्थान के सीएम, सचिन पायलट डिप्टी सीएम

Ad

नई दिल्ली। दो दिन चले सियासी ड्रामे के बाद आलाकमान ने गहलोत के नाम पर मुहर लगा दी। वो पहले भी राज्य के सीएम रह चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के घर हुई लंबी बैठक के बाद यह फैसला हुआ। जिसकी आधिकारिक सूचना कांग्रेस ने प्रेस कॉफ्रेंस करके दी ।
बता दें, इसका ऐलान प्रेस कॉफ्रेंस कर के दी गई। राहुल गांधी के घर देर तक बैठक हुई जिसमें सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों मौजूद थे। राजस्थान के सीएम पर से सस्पेंस अब खत्म हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ भी तस्वीर पोस्ट की। राहुल ने लिखा कि ये हैं राजस्थान के रंग। बता दें कि इससे पहले राहुल ने मध्य प्रदेश के कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भी तस्वीर साझा की थी। गौर हो कि हाल ही में सचिन पायलट को राजस्थान का सीएम बनाने को लेकर गर्जरों ने काफी हंगामा किया था।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top