National News

गहलोत का सचिन पायलट पर बड़ा हमला, कहा- सरकार के खिलाफ साजिश में शामिल

Ad

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। सचिन पायलट का नाम लेकर गहलोत ने कहा कि वह सरकार के खिलाफ साजिश में शामिल हैं। डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ पद पर रहते हुए डील कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गहलोत ने हमला जारी रखते हुए कहा, “कोई आदमी अच्छी अंग्रेजी बोलता है। अच्छा दिखता है और अच्छी लाइफ स्टाइल है, इससे सब कुछ नहीं होता। आपकी नीयत क्या है, यह सबसे महत्वपूर्ण है। देश के लिए आपके दिल में क्या है, आपकी विचारधारा, नीतियां और प्रतिबद्धता क्या है, सब पर विचार किया जाता है। थाली में रखी सोने की छुरी पेट में खाने के लिए नहीं होती।”

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी पीढ़ी के नेताओं ने जमकर मेहनत की, इसीलिए हम 40 साल बाद जिंदा हैं। पार्टी ने जिन्हें सब कुछ दिया, वो पार्टी के खिलाफ साजिश में शामिल हैं। हमारे कुछ साथी बीजेपी के जाल में फंसे हैं। विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश की गई।

गहलोत ने कहा, “मजबूत सरकार बनी थी। जनता ने जनादेश दिया था। कोरोना आया, हमने जमकर जनता की सेवा की। हमारे कुछ साथी बीजेपी की शह पर अति महत्वाकांक्षी बनकर हॉर्स ट्रेडिंग कर रहे हैं। हॉर्स ट्रेडिंग के प्रूफ हमारे पास हैं। 20 करोड़ का सौदा किया जा रहा था, SOG ने नोटिस दे दिया। अब जो मानेसर और गुडगांव का खेल हुआ है, उस समय होने वाला था। साजिश में जो शामिल थे, वो सफाई दे रहे हैं।”

To Top