National News

राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया ‘गौरव संकल्प पत्र’

Ad

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र को राजस्थान गौरव संकल्प पत्र नाम दिया गया है। इस घोषणा पत्र के साथ भाजपा नें आपना चुनावी बिगुल फूक दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

घोषणापत्र जारी करने से पहले वसुंधरा राजे ने अपने पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि हमने पिछले घोषणापत्र में 665 वादे किए थे, जिनमें से 630 वादे पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हमने राज्य में 7 मेडिकल कॉलेज खोले, लड़कियों को स्कूटी भी बांटी गई। जैसें कई वादे पूरें करने की बात कहीं ।

उन्होंने कहा कि जहां पर पीने का पानी भी नहीं था, हमने वहां पर भी पीने का पानी पहुंचाने का काम किया है। वसुंधरा बोलीं कि उनकी सरकार ने किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top