National News

लॉकडाउन के बीच अनोखी शादी, दुल्हा-दुल्हन ने लकड़ी से पहनाई वरमाला,Video देखें

Ad

लॉकडाउन के बीच अनोखी शादी, दुल्हा-दुल्हन ने लकड़ी से पहनाई वरमाला,Video देखें

नई दिल्लीः पूरे देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। लॉकडाउन के वजह से कई लोगों ने अपनी शादी को कुछ समय के लिए रोक दिया है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए शादी के बंधन में बंध रहे हैं। ऐसी ही एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लकड़ी के जरिए एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। बता दें कि जगदीश मंडलोई की पुत्री भारती मंडलोई की सगाई अमझेरा निवासी डॉ. करणसिंह निगम के पुत्र डॉ. राजेश निगम के साथ हुई थी। उनकी शादी की तारिख भी तय हो गई थी। और शादी के कार्ड भी बांट दिए गए थे शादी 26 अप्रैल को तय की गई थी लेकिन कोरोनावायरस के चलते पूरे देश में 24 मार्च से 3 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया।

लॉकडाउन के वजह से शादी धूमधाम से नहीं की जा सकी। लेकिन दूल्हा और दुल्हन के परिवार वालों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर में शादी करवाने का फैसला लिया। जिसके बाद शादी को गांव से दूर एक हनुमान मंदिर में कुछ लोगों के बीच करवाई गई। शादी से पहले पूरे मंदिर में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया। इसके बाद दुल्हा-दुल्हन ने एक मीटर की दूरी लकड़ी से माला पहनाई। और फिर हिन्दू रीति रिवाज और मंत्र विधि से शादी संपन्न की गई।

source-ndtv

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top