Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मोर्चरी में हुआ हंगामा

Ad

हल्द्वानी: फूलचौड़ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पंचशील कॉलानी निवासी वंदना (25 वर्षीय) का विवाह 10 महीने पहले हुआ था। रविवार को वंदना की सास होली खेलने के लिए बाहर गई थी और वह अन्य सदस्यों के साथ घर पर थी लेकिन कुछ देर बाद वह घर की दूसरी मंजिल में बेसुध अवस्था में मिली। घर वालों ने जैसे ही वंदना को इस हालत में देखा तो वह उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में ले आए लेकिन उपचार के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद पूरी कार्यावही की गई और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होना था। वंदना के ससुराल और मायके वाले मोर्चरी पहुंचे हुए थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। पुलिस को हंगामे की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top