National News

मायावती का ऐलान- मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस पार्टी को देंगी समर्थन

Ad

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि बसपा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है। राज्य में कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन वह बहुमत से सिर्फ दो सीट दूर रह गई।
मायावती ने कहा कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए बसपा जरूरत पड़ने पर राजस्थान में भी कांग्रेस को समर्थन देगी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारी पार्टी ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए यह चुनाव लड़ा था। दुखद है कि हमारी पार्टी इस उद्देश्य में सफल नहीं हो पाई और मुझे बताया गया है कि भाजपा मध्य प्रदेश में आने के लिए हर तरह का प्रयास कर रही है।”
उन्होंने कहा, “इसे रोकने के लिए हमारी पार्टी ने कांग्रेस के साथ हमारे वैचारिक मतभेद होने के बावजूद मध्य प्रदेश में सरकार गठन के लिए कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया।”

ADVERTISEMENTS Ad

मायावती ने कहा, “यदि कांग्रेस को राजस्थान में भी सरकार के गठन हमारी मदद चाहिए तो हम भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए वह भी करेंगे।”

गौरतलब है कि 114 सीटें जीतकर कांग्रेस मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top