National News

बुलंदशहर हिंसा, इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Ad

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुई हिंसा के 25 दिन बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में प्रशांत ने बताया कि उसने इंस्पेक्टर के पिस्टल से ही उनको गोली मारी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशांत ने खुलासा किया कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर पहले पत्थरों से हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हो गए थे। हिंसा में मारे गए सुमित और कई लोगों ने इंस्पेक्टर को खेत में दौड़ाया था। इस दौरान इंस्पेक्टर ने फायर कर दिया और गोली सुमित को लग गई। उसके बाद इंस्पेक्टर को पीछे से प्रशांत ने पकड़ा और फिर उन्हीं की पिस्टल छीनकर गोली मार दी थी।

पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार करने के बाद घटना की जगह ले जाकर सीन को रिक्रिएट भी किया। प्रशांत नट को सिकंदराबाद-नोएडा बॉर्डर दनकौर रोड से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि तीन दिसंबर, 2018 को बुलंदशहर में गुस्साई भीड़ द्वारा किए गए हमले में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और स्थानीय युवक सुमित की मौत हो गई थी। यह भीड़ उस क्षेत्र में कथित गो हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी।

वहीं बुलंदशहर हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए सेना के जवान जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जीतू को को एक स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद यह आदेश दिए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top