National News

CBSE की छात्रों को सौगात, फेल होने के बाद भी स्कूल में मिलेगा प्रवेश, जानें

Ad

नई दिल्ली: हाईस्कूल और इंटर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों के लिए राहत देने वाली खबर है। अब छात्र स्कूल में रेगुलकर छात्र के तौर पर प्रवेश ले सकता है। पहले छात्र को घर पर तैयारी कर प्राइवेट परीक्षा देनी होती थी। सोमवार को सीबीएसई ने अपने इस नियम के अनुपालन का सर्कुलर दोबारा जारी किया है।पहले यह नियम था कि अगर कोई छात्र 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल हो जाता था तो वह अगले वर्ष बतौर प्राइवेट छात्र फॉर्म भरकर ही परीक्षा दे सकता था। इससे जहां छात्र की परीक्षा प्रभावित होती थी, वहीं उसकी मार्कशीट पर प्राइवेट छात्र होने की जानकारी भी प्रकाशित होती थी।

ADVERTISEMENTS Ad

छात्रों की इस समस्या का समाधान बोर्ड ने कर दिया है। छात्र को बोर्ड अब बतौर रेगुलर स्टूडेंट पढ़ाई करने का मौका दिया था। बुधवार को इस नियम का सर्कुलर दोबारा जारी किया गया। इसके तहत सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं । अब स्कूलों को उन फेल हुए छात्रों को बतौर रेगुलर छात्र दाखिला दें। जो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल हो जाएंगे, वह भी रि-एडमिशन लेकर बतौर रेगुलर छात्र पढ़ाई कर सकते हैं। 

अब छात्रों के पास होगा विषय बदलने का मौका

इसके अलावा बोर्ड एक अन्य नियम के साथ सामने आया है। 9वीं या 11वीं की परीक्षा पास होने के बाद अगर छात्र को लगता है कि वो किसी विषय में कमजोर है तो वो उसे ( हाईस्कूल और इंटर) बदल सकता है। इसके लिए 15 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई है। शर्त यह है कि 9वीं या 11वीं में सभी विषयों में छात्र को पास होना चाहिए। माना कि किसी छात्र के पास 11वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स हैं।

वह इन विषयों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। 11वीं पास करने के बाद वह कॉमर्स या ह्यूमैनिटीज लेना चाहता है तो इसके लिए एक एप्लीकेशन अपने स्कूल में जमा करानी होगी। साथ ही प्रति विषय 1000 रुपये शुल्क देना होगा। स्कूल के माध्यम से आवेदन सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय के पास जाएगा, जिसके बाद विषय बदल जाएगा। इसके लिए शर्त यह भी है कि इसमें छात्र के अभिभावक और स्कूल की सिफारिश भी होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top