National News

Jammu kashmir से धारा 370 खत्म, बौखलाए पाकिस्तानी कलाकार, दे रहे हैं ऐसे कमेंट

Ad

नई दिल्ली: सोमवार को केंद्र सरकार ने भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा फैसला लिया। मोदी सरकार ने Jammu kashmir से धारा 370 को हटाने को लेकर राज्यसभा में संकल्प लेकर पहुंची। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में Jammu kashmir से अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने संबंधी संकल्प के साथ राज्य पुनर्गठन बिल और आरक्षण संशोधन बिल पेश किया जिसे सदन की मंजूरी मिल गई है। पुनर्गठन बिल पर हुई वोटिंग में पक्ष में 125 और विपक्ष में 61 वोट पड़े। इसी बीच जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने से पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है। पाकिस्तान के कई फिल्मी कलाकार इस पर टिप्पणी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सबसे पहले बात करते हैं कि शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड फिल्म रईस में काम करने वाली माहिरा खान की। ट्विटर पर माहिरा ने एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि क्या मुद्दे पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। क्या हमें इस मुद्दे पर बिना किसी मेहनत के चुप करा दिया गया है।यह रेत पर लकीर खींचने जैसा है। यह ठीक उन मासूमों की मौत की तरह है, जिन्हें मार दिया जाता है और वो कुछ नहीं कर पाते. जन्नत जल रही है और हम चुपचाप रो रहे हैं।

बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में काम करने वाली अभिनेत्री मवारा होकेन ने कहा, ‘अब यूएनएचसीआर कहां है। कश्मीर में अमानवता हो रही है। क्या हम सबसे खराब समय में जी रहे हैं। मानवीय अधिकारों को बचाने के लिए अनगिनत प्रदर्शनों का यह नतीजा निकल रहा है। सारे नियम-कानून, किताबें अब कहां चली गईं। क्या इन सबका कोई मतलब है?’

इसी तरह पाकिस्तान की अभिनेत्री हरीम फारूख ने कहा कि ‘आज दुनिया चुप क्यों है. कश्मीर में इतनी अमानवीय घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, सब इसे नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं। यह समय आवाज उठाने का है। यह समय कश्मीर के साथ डटकर खड़े होने का है। यह समय अमानवता और अन्याय के खिलाफ खड़े हो जाने का है।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top