Uttarakhand News

तिरंगे में लिपटकर देहरादून पहुंचा शहीद सुरेंद्र का पार्थिव शरीर,मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Ad

तिरंगे में लिपटकर देहरादून पहुंचा शहीद सुरेंद्र का पार्थिव शरीर,मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादूनः सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवान नायक सुरेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके देहरादून स्थित निवास पर पहुंचा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंट रोड स्थित सेना परिसर में 8 वीं गढ़वाल राइफल के जवान सुरेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नायक सुरेन्द्र सिंह नेगी पुंछ सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख कि इस घड़ी में राज्य सरकार, शहीद के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवारवालों की हरसंभव मदद की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि चमोली के कोटकंडारा क्षेत्र के सुनाली गांव निवासी शहीद सुरेंद्र सिंह की ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में थी। रविवार शाम पेट्रोलिंग के बाद वो जैसे ही कमरे पर पहुंचे। उनके सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 2005 में आठवीं गढ़वाल राइफल में भर्ती जवान सुरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी अंजू और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। जो इस समय में देहरादून में रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top