National News

कश्मीर: भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ-साथ

Ad

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होने की जानकारी दी है। जम्मू कश्मीर की छह सीटों में से दो पर कांग्रेस, एक पर एनसी चुनाव लड़ेगी, वहीं जबकि दो सीटों पर फ्रैंडली कॉन्टेस्ट होगा जबकि एक सीट पर बातचीत चल रही है।कांग्रेस के साथ गठबंधन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर और उधमपुर में कांग्रेस लड़ेगी। मैं श्रीनगर से उम्मीदवार हूं। अनंतनाग और बारामूला सीट पर दोनों पार्टियों के बीच फ्रैंडली कॉन्टेस्ट होगा। लद्दाख सीट पर फिलहाल बात चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

अनंतनाग और बारामूला में फ्रैंडली कॉन्टेस्ट पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद बोले ने कहा कि फ्रैंडली कॉन्टेस्ट का मतलब है कि वहां कोई गला काट प्रतियोगिता नहीं होगी। कोई भी पार्टी जीते फायदा दोनों का होगा।नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गठबंधन पर अंतिम निर्णय लेने पर अधिकृत किया था। बता दें कि 2014 के चुनाव में जम्मू-कश्मीर की छह सीटों में से तीन बीजेपी और तीन पीडीपी ने जीती थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top