National News

नशे में धुत पूर्व सांसद का बेटा लेडीज टॉयलेट में घुसा, विरोध किया तो निकाल दी पिस्टल

Ad

नई दिल्ली: राजधानी के पांच सितारा होटल के बाहर पूर्व सांसद के बेटे की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पूर्व सांसद के बेटे की गुंडागर्दी ने सभी चौका दिया है। वो होटल के बार किसी युवक और युवती को पिस्टल दिखा कर धमकी दे रहा है। वहीं होटल के बाहर सभी सुरक्षाकर्मी उसे दूर करने के बजाए तमाशा देख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना दिल्ली के  पांच सितारा होटल हयात के बाहर की है।आरोपी यूपी के अंबेडकर नगर से बीएसपी के पूर्व सांसद राकेश पांडेय का बेटा आशीष पांडेय है। बताया जा रहा है कि आरोपी आशीष पांडेय पांच सितारा होटल के लेडीज टॉयलेट में घुस गया था।  नशे में धुत आरोपी का जब एक लड़की ने विरोध किया तो उससे झगड़ा करने लगा। उसके बाद बाहर निकलकर उसने पिस्टल निकाल ली और फिर लड़की से बदसलूकी कर उसके दोस्त को जान से मारने की धमकी देने लगा। वो वीडियो में बोलता सुनाई दे रहा है कि कल मिल फिर देखूंगा। वहीं उसके साथ कार में सवार लड़कियां भी गालियां देती नजर आ रही हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद आरकेपुरम थाने में आर्म्स ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस की दो टीमें भी लखनऊ भेजी गई हैं। इस मामले के वायरल होने के बाद बीएसपी ने इस मुद्दे से अपना पला झाड़ लिया है। बसपा के वरिष्ठ नेता सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए।मामले का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि राकेश पांडेय के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top