National News

VIDEO: इटली से डॉक्टर मोहन सिंह रावत, शर्म आनी चाहिए आप लोगों

Ad

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते पूरे विश्व की हालात खराब हो गई है। इस वायरस की दवा अभी तक सामने नहीं आई है। वो तो डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का पराक्रम है जो संक्रमितों को नई जिंदगी देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भारत में मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लोग अभी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इटली में रोजाना 700-800 लोगों की मौत हो रही है जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इटली से भारतवासियों को चेतावनी दी है डॉक्टर मोहन सिंह रावत ने। डॉक्टर रावत इटली के मिलान शहर में हैं और लगातार 13-14 घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है और भारतीयों से घर पर रहने की अपील की है। डॉक्टर रावत ने वीडियो में कहा है कि आप लोग बेवजह घर से बाहर ना निकले और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। जो इटली में हुआ है अगर वो भारत में हो गया तो मौत का आंकड़ा लाख से ज्यादा हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top