National News

युवाओं को जॉब दिलाने के नाम पर करते थे ऑनलाइन ठगी, 3 युवती सहित 5 गिरफ्तार

Ad

नई दिल्लीः आज युवा पीड़ी जॉब पाने के लिए आए दिन जॉब तलाशती रहती है। लेकिन बीते कुछ समय से युवाओं को जॉब दिलाने का झांसा देकर अकसर युवाओं को ठग लिया जाता है। ऑनलाइन ठगी के मामले रुकने का नाम नही ले रही है। आए दिन कहीं न कहीं ऑनलाइन ठगी का मामला देखने को मिल ही जाता है। ऐसा ही मामला दिल्ली से सटी हाईटेक सिटी नोएडा से सामने आया है। जहां जॉब दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाली तीन युवतियों सहित पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इनका एक साथी अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार बताया जा रहा है।

बता दें कि नोएडा थाना सेक्टर -58 पुलिस ने शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन ठगों में कुछ ठग दिल्ली के रहने वाले हैं जिनका नाम अमित वर्मा और रमित है। वहीं इनकी साथी ऋतु भर्ती गाजियाबाद की रहने वाली है। और स्वेता गर्ग और अन्नू पाल दिल्ली निवासी बताई गई है।

ये शातिर ठग शहर में जॉब तलाश कर रहे युवकों को जॉब दिलाने का झांसा देते थे फिर उनसे पैसे लूट लेते थे। जब पुलिस को इन ठगों के बारे में पता चला तो पुलिस ने तुरंत इन्हे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन ठगों के कब्जे से ऑनलाइन ठगी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले एक लैपटॉप सहित सात मोबाइल और सात अलग-अलग कंपनियों के सिम बरामद किए हैं। इनकी मदद से इन ऑनलाइन ठगों ने कई लोगों को अपने जाल मे फंसा कर चूना लगाया था।

वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि नोएडा थाना सेक्टर -58 पुलिस और साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन अभियुक्त सहित पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ऑनलाइन ठग जॉब्स फ्रॉम साइन डॉट कॉम से डेटा लेकर युवाओं को फोन कॉल कर नौकरी का झांसा देते थे। फिर कस्टमर में क्रेडिट या डेबिट कार्ड से मॉन्सटरजॉब्स डॉट कॉम का लिंक भेज कर 10 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते थे। इसके बाद कस्टमर के अकाउंट को हैक कर उनके अकाउंट से सारे पैसे निकाल लेते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top