National News

यमुना एक्सप्रेसवे में भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत, देखते ही देखते बस का हो गया ये हाल

Ad

नई दिल्ली:ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा यमुना एक्सप्रेसवे में  डबल डेकर बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 लोग घायल है जिसमें से 12 की हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी तेज थी कि सबस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी दौरान ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम  के लिए भेजने और घायलों को  कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना ने पूरे राज्य को गमगीन कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।’

ADVERTISEMENTS Ad
To Top