Breaking News

सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी, 1 से 15 जुलाई तक होगी परीक्षाएं

Ad

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी है। इस परीक्षा को कोरोना के कारण बीच में ही टाल दिया गया था। 12वीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक जुलाई से 15 जुलाई तक सीबीएसई 10वीं की परीक्षा होगी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डेट शीट शेयर की है।

ADVERTISEMENTS Ad

छात्रों आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल के ट्विटर हैंडल पर भी नई जारी की गई लिस्ट देख सकते हैं।सीबीएसई केवल पेडिंग बचे 29 विषयों की लंबित परीक्षा आयोजित कर रहा है। ये सभी परीक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई को खत्म हो जाएंगी। दिन कम होने की वजह से सीबीएसई शनिवार को भी बोर्ड परीक्षा आयोजित कर रहा है हालांकि रविवार को कोई पेपर नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top