National News

शादी के लिए पाकिस्तान पहुंचा ये दुल्हा, पुलवामा हमले के बाद टल गई थी शादी

Ad

नई दिल्ली:पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस बीच जवानों की शहादत के माहौल में एक समय ऐसा आया जब एक शख्स को अपनी शादी को टाल दिया। उसके बाद हालात सामान्य होने के बाड़मेर जिले से बारात पाकिस्तान के उमरकोट के लिए रवाना हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार दूल्हा महेंद्र सिंह बाड़मेर के खेजाद का पार गांव के रहने वाले हैं । उसकी शादी पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिनोई गांव की रहने वालीं छगन कनवर से होने जा रही है। पहले यह शादी  8 मार्च को होनी थी लेकिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद दोनों देशों के बीच जारी तनाव की वजह से ऐसा नहीं हो सका।

पाकिस्तान में जाकर छगन से शादी करने के लिए महेंद्र थार एक्सप्रेस पर यात्रा करने वाले थे लेकिन तनाव के बाद इस शादी समारोह को रद्द करना पड़ा। दुल्हन भी शादी के लिए तैयार थी और अपने टिकट बुक करवा चुकी थी। महेंद्र सिंह भारत के अटारी और पाकिस्तान के लाहौर के बीच चलने वाली ट्रेन की मदद से पाकिस्तान जाने वाले थे लेकिन तनाव के बीच पाकिस्तान ने यह रेल सेवा रद्द कर दी थी।

महेंद्र ने अपनी शादी के बारे में प्राइवेट मीडिया संस्थान को बताया कि शादी 8 मार्च के लिए तय की गई थी लेकिन पुलवामा हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब जब दोनों देशों के बीच शांति का माहौल है मैं वहां जा रहा हूं और खुश हूं। बता दें कि अब महेंद्र और छगन की शादी 16 अप्रैल को होने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top