National News

बेटियों के सामने पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला, मारी गई गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

Ad

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी पर सोमवार शाम हमला किया था। विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

करीब 5-6 बदमाशों ने पहले विक्रम जोशी को घेरा और फिर उनके साथ मारपीट की। बाद में विक्रम जोशी को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। पिता को घायल देख बेटी मदद की गुहार लगाती रही। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। अब पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

कुछ दिन पहले ही विक्रम जोशी ने थाना विजय नगर में एक तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कुछ लड़के उनकी भांजी के साथ छेड़खानी करते हैं। इसका उन्होंने विरोध भी किया था। फिर भी पुलिस ने ना तो उसमें कार्रवाई की और ना ही किसी की गिरफ्तारी की। जिसका नतीजा सोमवार शाम को जब विक्रम जोशी कहीं जा रहे थे, तभी इन बदमाशों ने आकर उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी। विक्रम जोशी के भाई अनिकेत जोशी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी भांजी के साथ कुछ लड़के छेड़खानी कर रहे थे, जिसका विरोध उनके भाई विक्रम जोशी ने किया था। विक्रम जोशी ने इसकी तहरीर थाने में भी दी थी और मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद सोमवार को उन लोगों ने मेरे भाई पर हमला कर दिया और उससे गोली मार दी।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया था कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय नगर में एक पत्रकार पर हमला हुआ है और उनको गोली मारी गई है। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही हैऔर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top