National News

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम ने किया शोक व्यक्त

Ad

देहरादून: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने संदेश में कहा है कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन का समाचार पाकर अत्यंत दुःख हुआ। स्व. टंडन एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, कुशल प्रशासक और संवेदनशील समाजसेवी थे। उनके निधन से राष्ट्र और समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुःख हुआ। स्वर्गीय लालजी टंडन का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। वह राजनीति के एक स्तम्भ थे। वह कुशल प्रशासक और राजनेता थे। उन्होंने भाजपा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को शांति दें।

आपकों बता दे कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- बाबूजी नहीं रहे। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। लालजी बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top