National News

गौतम गंभीर के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज,रद्द हो सकता है नामांकन

Ad

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव का मैदान अपने चौथे चरण में पहुंच गया है। राजनीतिक दल बढ़त हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। दिल्ली लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजर है। दिल्ली सीट को पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की एंट्री ने हॉट कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गंभीर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं और जनता गंभीर के इस रूप में राजनेता के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित है। इस बार गंभीर विवाद के चलते खबरों में है। गंभीर को भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर के पास दो वोटर कार्ड है। आम आदमी पार्टी  ने गंभीर के खिलाफ इस मामले में तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज की है। कोर्ट में मामले की सुनवाई की तारीख 1 मई है।

इस मामले में पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी ने कहा कि यह आपराधिक मामला है और गंभीर को चुनाव लड़ने से तत्काल अयोग्य करार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हमने इस मामले में गंभीर के खिलाफ तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।’ उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘गौतम गंभीर को वोट देकर अपना वोट व्यर्थ न करें, उन्हें जल्द ही दो वोटर आईडी कार्ड रखने के लिए अयोग्य करार दिया जाएगा! अपना वोट व्यर्थ न करें’

आतिशी ने कहा है कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो जगह के मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्हें इस अपराध के लिए एक साल तक की कैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल इस मामले में गंभीर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top