National News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ममता बनर्जी की तारीफ में कह दी ये बड़ी बात…

Ad

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को एक ऐसा बयान दिया जो उनकी पार्टी के लिए असहज की स्थिति पैदा कर सकता है। बता दें, बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने कहा तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश की पहली बंगाली प्रधानमंत्री बनने की अच्छी संभावनाएं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उन्होंने ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनकी अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करते हैं, ‘‘क्योंकि हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि वह फिट रहें ताकि वह अच्छा काम कर सकें। उन्हें फिट रहने की जरूरत है क्योंकि अगर किसी बंगाली के पीएम बनने की संभावनाएं हैं तो उनमें वही एक हैं। अगर ऐसा होता है तो हमारे लिए गर्व की बात होगी।’’

गौर हो कि ममता ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा था,‘‘2019 में लोकसभा चुनाव के बाद ही इस पर चर्चा हो सकती है। एकबार विपक्षी गठबंधन विजयी हो जाए फिर सभी पार्टियां बैठक कर इस मामले पर निर्णय लेंगी। हमें उसे स्वीकार करेंगे।” यह पूछे जाने पर कि क्या वह भी इस दौड़ में शामिल हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘इस मसले पर बात करने का यह वक्त नहीं है। मैं अकेले नहीं हूं। हम साथ में काम कर रहे हैं। हम मजबूती से साथ में हैं।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top