National News

लॉकडाउन में सड़क पर थूका तो पुलिस ने हाथ से करवाया साफ,वीडियो वायरल,देखें

Ad

लॉकडाउन में सड़क पर थूका तो पुलिस ने हाथ से करवाया साफ,वीडियो वायरल,देखें

नई दिल्लीः पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। कई लोग कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों को कड़ा सबक सीखा रही है। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। जहां ट्रिब्यून चौक के पास नाके पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइक सवार से सड़क साफ कराई। क्योंकि उसने सड़क पर थूक दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ट्रैफिक मार्शल, बलदेव सिंह ने एक बाइक चालक को नाके से लगभग 100 मीटर पहले थूकते हुए देखा। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने नाके पर नाबालिग लड़के के साथ बाइक चलाने वाले को रोका और हाथ से सड़क साफ कराई। इसके बाद व्यक्ति ने अपने हाथों और कुछ घास के साथ थूक को हटा दिया। जब वह लौट रहा था, ट्रैफिक पुलिस पानी की बोतल लेकर उसके पास गया, उसे वापस मौके पर ले गया और जगह को पानी से धुलवाया। इसपर पीछे से एक पुलिसकर्मी कहता है, ‘ऐसा धूकना अच्छा थोड़ी होता है, बच्चों के साथ जा रहे हो आप और इतनी बड़ी गलती कर रहे हो। इसकी सजा है बहुत बड़ी. ऐसा मत करना कभी। हम यहां ड्यूटी कर रहे हैं और आप यहीं थूक रहे हो। आगे से ऐसी गलती मत करना’।

https://www.instagram.com/p/CAE749DAoaw/

ट्रैफिक पुलिस वाले का कहना है कि, मैं पानी की बोतल अपने साथ ले गया था क्योंकि मैं चाहता था कि वह व्यक्ति इसे पानी से साफ करे, लेकिन उसने खुद इसे अपने हाथों और कुछ घासों से साफ कर दिया। बलदेव सिंह का कहना है किसी ने उनको साफ करने के लिए फोर्स नहीं किया था, वो खुद से ही साफ करने के लिए आगे आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

source-ndtv

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top