National News

एक बार फिर इंसानियत शर्मसार,MBA छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Ad

नई दिल्लीः देश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ से सामने आया है। जहां जिले में एक छात्रा के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म किया। शुक्रवार शाम से ही छात्रा लापता थी। छात्रा कॉलेज से घर जा रही थी, तभी उसका अपहरण हुआ। परिवारवलों की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को ट्रेस किया, फिर छात्रा को बुलंदशहर के स्याना से बदहवास हालत में बरामद किया गया।

बता दें कि छात्रा मेरठ के एक कॉलेज से एमबीए कर रही है। जब युवती देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवती को घायल हालत में स्याना से बरामद किया। छात्रा को मेरठ अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवकों की तालशी की जा रही हैं।

वहीं मेरठ के इंस्पेक्टर जनरल प्रवीण कुमार का कहना है कि जांच के दौरान यह पता चला है कि छात्रा अपने क्लासमेट्स के साथ ही अपनी इच्छा पर गई थी। दोनों बालिग थे। वह बाइक से गिर गई थी और चोटिल हो गई थी। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। यह केस किडनैपिंग और दुष्कर्म का नहीं है। वहीं आरोपियों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। गढ़ डीएसपी तेजवीर सिंह का कहना है कि छात्रा के परिवारवालों ने इस मामले में तहरीर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top