Nainital-Haldwani News

MBPG हल्द्वानी के छात्र बोले, विधानसभा चुनाव हो सकते हैं तो छात्रसंघ क्यों नहीं

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के चलते पिछले 2 सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। इस साल चुनाव होंगे या नहीं, इसकों लेकर भी कोई आदेश जारी नहीं हुआ। ऐसे में MBPG कॉलेज हल्द्वानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को प्राचार्य के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि इस वर्ष उत्तराखंड के अंदर सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करें, ताकि सभी दावेदार अपनी-अपनी तैयारी कर सकें। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं प्राचार्य ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से एक ज्ञापन उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को भेजा गया, जिसमें मांग की गई कि इस वर्ष छात्र संघ चुनाव हो। वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बताया कि हमारी मांग है कि जल्द से जल्द उच्च शिक्षा मंत्री व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चुनाव की तिथि घोषित करें और हमारी मांगों पर अभिलंब ध्यान दें। विधानसभा चुनाव हो सकते हैं तो छात्रसंघ चुनाव क्यों नहीं। आगे पढ़ें…

छात्रों का कहना है कि पिछले दो साल से चुनाव नहीं हुए और ऐसे तमाम मामले ऐसे हैं जिनकों लेकर विद्यार्थियों को परेशानी होती रही है लेकिन उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। छात्रों का प्रतिनिधि होने से उनकी आवाज को ऊपर तक पहुंचाया जा सकता है। बता दें कि कुमाऊं के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज में चुनाव को लेकर उत्साह अलग ही दिखता है। छात्र राजनीति से करियर शुरू करने वाले कई लोगों ने सक्रिय राजनीति में भी पहचान बनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top