National News

रोंगते खड़े करने वाली वारदात, पति ने इस कारण पत्नी को उतारा मौत के घाट, हैरानी में पुलिस

Ad

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक सनसनी खबर सामने आ रही है। पति ने अपनी पत्नी की फर्श के टुकड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हत्या को वो हादसा दिखाने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस की नजर से नही बच पाया। इस वारदात ने पास के क्षेत्र के लोगों के रोंगते खड़े कर दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपन जुर्म कबूला। आरोपी पति ने कहा है कि जब उसकी मां की मौत हुई तब उसकी पत्नी बहुत खुश हुई थी। इस बात ने उसे काफी ठेस पहुंचाई थी और इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

खबर के अनुसार कोल्हापुर के पुराना रजवाड़ा इलाके में परिवार के साथ रहने वाले 40 वर्षीय संदीप लोखंडे की मां का बीते शनिवार निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी 39 वर्षीय शुभांगी ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा था कि मां की मौत कोई बड़ी बात नहीं और इससे वह दुखी न हों। यह बात संदीप को अच्छी नहीं लगी। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी पर यह आरोप भी लगाया कि उनकी मां की मौत पर शुभांगी काफी खुश हो गई थीं। साथ ही संदीप ने शुभांगी को अपने पहले बच्चे की मौत का भी जिम्मेदार ठहरा दिया।

संदीप ने अपने पत्नी का कत्ल योजना के अनुसार किया और उसे हादसा दिखाने की कोशिश की। संदीप ने अपनी पत्नी को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। दर्द से कराहती पत्नी ने जब उनसे मदद मांगी तब संदीप ने फर्श के कठोर टुकड़े से उनके सिर पर कई बार वार किया। इससे शुभांगी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद संदीप ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी बेहोशी की हालत में सीढ़ियों से उतरते हुए नीचे गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या का शक होने के बाद जब पुलिस ने और जांच की तो मर्डर के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार उसके हाथ लग गया। पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top