National News

दर्दनाक हादसा, बेक़ाबू ट्रक नें पैदल घर जा रहे 6 मजदूरों को रौंदा

Ad

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। मजदूरों को कुचलने वाले रोडवेज बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला है कि ड्राइवर नशे में था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस का कहना है कि बुधवार रात करीब 22.30 बजे रोहना टोल की तरफ से रोडवेज बस आ रही थी। बस का ड्राइवर नशे में था और बस को तेजी व लापरवाही से चला रहा था। उसने पैदल घर जा रहे मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 4 मजदूर घायल हो गए हैं। दो की हालत गंभीर है।

मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक, मरने वाले बिहार के पटना, गोपालगंज, भोजपुर के रहने वाले हैं। यह लोग पंजाब में काम करते थे और पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल, लाशों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसके बाद लाशों को उनके गांव एंबुलेंस के जरिए भेजा जाएगा। साथ ही घायलों और साथी मजदूरों को भी घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

इसके अलावा बुधवार देर रात को ही मध्य प्रदेश के गुना के कैंट थानाक्षेत्र में मजदूरों की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर मौत गई है, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। घायलों का स्थानीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top