National News

Vizag Gas Leak: हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत

Ad

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के आतंक के बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आज सुबह गैस रिसाव होने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। खबर के मुताबिक विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव की एक फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना हुई है। आरआर वेंकटपुरम गांव की एलजी पॉलिमर उद्योग में स्टाइरीन(Styrene) गैस रिसाव के बाद एक बच्चे सहित कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं एनडीआरएफ के महानिदेशक के अनुसार 800 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुए। वह किंग जॉर्ज अस्पताल जाएंगे जहां वह अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलेंगे।कर्नाटक के मुख्य़मंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उसका मेरे विचार और प्रार्थना प्रभावित परिवारों के साथ हैं।विशाखापत्तनम में हुई घटना से बेहद दुखी हूं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। कोहली ने ट्विटर पर लिखा कि विशाखापट्टनम गैस लीक में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। अस्पताल में सभी के प्रभावितों के ठीक होने की प्रार्थना।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top