Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में डॉक्टर से मांगी तीन करोड़ रंगदारी, पुलिस हापुड से दो को पकड़कर लाई

Ad

हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर वैभव कुच्छल ( extortion case haldwani) को फोन पर धमकी मिलने के मामले की चर्चा पूरे शहर में है। डॉक्टर वैभव को फोन पर तीन करोड़ की रंगदारी मांगी गई और नहीं देने पर बेटे का अपहरण करने की धमकी दे दी। पुलिस के पास जैसे ही मामला पहुंचा तो सर्विलांस के जरिए पुलिस उत्तर प्रदेश पहुंची और हापुड से पिता-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। चौकाने वाली बात ये सामने आई है कि धमकी देने वाला 10 साल का बच्चा है जो तीसरी कक्षा का छात्र है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला मंगलवार को सामने आया। डॉक्टर वैभव (dr vaibhav kuchhal haldwani) ने पुलिस को बताया कि नौ मई की शाम करीब छह बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। पहली बार आवाज सुनने में लगा कि कोई बच्चा बात कर रहा है।दूसरी बार किसी ने उनसे तीन करोड़ रुपए मांगे और नहीं देने पर बच्चे को किडनैप करने की धमकी दे दी। उसी नंबर से दोबारा कॉल आया लेकिन डर की वजह से उन्होंने रिसीव नहीं किया।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रंगदारी और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया। सर्विलांस के जरिए इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम हापुड पहुंची। वहां से कारपेंटर व उसके बेटे को हल्द्वानी लाया गया। व्यक्ति ने बताया कि कॉल उसके तीन साल के बेटे ने किया था। पुलिस जांच में भी कॉल में बच्चे की ही आवाज है लेकिन नंबर कैसे बच्चे के पास पहुंचा, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top