National News

निर्भया को मिला इंसाफ, तिहाड़ में दोषियों को हुई फांसी

Ad

नई दिल्ली: निर्भया रेप व मर्डर केस के 4 दोषियों ( मुकेश, विनय, अक्षय और पवन) को शुक्रवार सुबह 5.30 पर फंसी दे दी गई। इस दिन का सभी को इंतजार था। 7 साल पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे भारत को सकते में डाल दिया था। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि देश की बेटी के साथ इस तरह की दरिंदगी हो सकती है।

 इसके साथ ही तिहाड़ में पहली बार एक साथ चार लोगों को फांसी दी गई है। चारों को पवन जल्लाद ने फांसी दी। फांसी के बाद तिहाड़ के बाद लोगों के जश्न बनाया। वहीं निर्भया के माता-पिता ने कहा कि आज हमारी बेटी को इंसाफ मिला है। हमने सिंगापुर में अपनी बेटी को जिस हालात में देखा था, वह बयां कर पाना मुश्किल हैं। आज उसकी आत्मा को शांति मिली होगी। हम पूरे देश का धन्यवाद करते हैं,जो इस मुश्किल वक्त में हमारे साथ खड़े रहे।

शुक्रवार सुबह, दरिंदों का आखिरी दिन

 इसके साथ ही तिहाड़ में पहली बार एक साथ चार लोगों को फांसी दी गई है। फांसी से पहले सुबह 4 बजे चारों दोषियों को उठाया गया और नहाने के बाद नए कपड़े पहनने के लिए कहा गया। इसके बाद दोषियों को जेल प्रशासन की ओर से चाय-नाश्ता पूछा गया, हालांकि किसी ने नाश्ता नहीं किया । इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से दोषियों से उनकी आखिरी इच्छा पूछी। फंदे पर लटकाने से पहले जब दोषियों को नहाने और कपड़े बदलने के लिए कहा गया, तो दोषी विनय ने कपड़े बदलने से इनकार कर दिया. इसके अलावा उसने रोना शुरू कर दिया और माफी मांगने लगा। ठीक 5.30 बजे चारों दोषियों को तिहाड़ जेल के फांसी घर में फांसी के फंदे पर लटकाया गया।

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को निर्भया के दोषियों द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया था, इसमें फांसी की तारीख को आगे बढ़ाने की बात कही गई थी। इस फैसले के खिलाफ निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन रात को करीब 3.30 बजे SC ने भी इस याचिका को खारिज कर दिया। जिसके बाद तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाया गया।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top