National News

निर्भया कांड बड़ा खुलासाः पीड़िता का दोस्त चैनलों पर आपबीती सूनाने के लेता था लाखों

Ad

नई दिल्लीः निर्भया कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब इस कांड को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। निर्भया कांड के सात साल बाद वरिष्ठ पत्रकार अजित अंजुम ने पीड़िता के दोस्त को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है जिसे सुनक सभी के होश उड़ गए हैं। अंजुम ने बताया है कि पीड़िता का दोस्त चैनलों पर उस रात की घटना की आपबीती सुनाकर लाखों रुपय वसूलता था। उन्होंने अपने ट्वीट्स के जरिए कई बड़े खुलासे किए हैं।

अजित ने ट्वीट कर बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय वे ‘न्यूज 24′ के मैनेजिंग एडिटर थे। जब उन्होने निर्भया के दोस्त को अपने चैनल में बुलाया तो दोस्त अपने चाचा के साथ स्टूडियो पहुंचा और इसके बदले हजारों रुपए लेता है। यह देख अजीत ने स्टिंग ऑपरेशन किया। दोस्त को स्टूडियो इंटरव्यू के लिए 70 हजार दिए गए। स्टूडियो में जब वह आया तो इंटरव्यू के दौरान उससे सवाल किया कि आप उस रात की आपबीती सुनाने के लिए पैसे लेते हैं। हालांकि इस इंटरव्यू को सिर्फ रिकॉर्ड किया गया और ऑन एयर नहीं किया गया। उस समय अजीत ने इसे ऑन एयर नही किया। उन्हें लगा कि अगर इसे ऑन एयर किया जाएगा तो आरोपी इसका फायदा उठा लेंगे।

बता दें कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के मुनीरका में 6 लोगों ने चलती बस में पैरामेडिकल की छात्रा ‘निर्भया’ से गैंगरेप किया था। इसके बाद उसे और उसके दोस्त को चलती बस से सड़क पर फेंक दिया गया था।

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी की बेटी नेहा सोलंकी की फिल्म जगत में एंट्री, Twitter पर लिखा जय गोलज्यू देव

यह भी पढ़ेंः उन्मुक्त की कंपनी ने सिक्किम को पीटा,वहां कोहली की सेना ने अफ्रीका को धूल चटाई

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड: शादी के नाम पर ठगी, 80 हजार मांगे, दो बच्चों की मां से तय किया रिश्ता

ADVERTISEMENTS Ad
To Top