National News

फेल होने के डर से छात्रा ने की आत्महत्या लेकिन आए 70 प्रतिशत,घर पर मातम

Ad

नई दिल्ली: सीबीएसई ने सोमवार को 10वी के नतीजे जारी किए। एक बार फिर लड़कियां लड़को से आगे रही। नतीजों के बीच एक नोएडा से हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। नतीजे आने से दो दिन पहले एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। उस डर था कि वो अंग्रेजी में फेल हो जाएगी लेकिन उसके 10वीं में 70 प्रतिशत अंक आए और अंग्रेजी में उसने 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और घर की ओर से उस पर कोई दबाव नहीं था। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी का पेपर दे कर आने के बाद से ही वह परेशान थी और लंबे उत्तर की वजह से कुछ प्रश्न छूट जाने के कारण उसे फेल हो जाने की आशंका थी।

शर्मिष्ठा राउत नामक यह छात्रा पेंटिंग बनाती थी और उसने कई अवार्ड भी जीते थे। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मोरना गांव में रहने वाली, 10 वीं कक्षा की छात्रा शर्मिष्ठा राऊत ने 3 दिन पूर्व परीक्षा में कम नंबर आने के भय से, घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top