National News

CBSE ने जारी किए 12वीं के नतीजे, एक क्लिक कर आप भी चैक करें

नैनीताल के एक स्कूल पर CBSE ने लगाया भारी भरकम जुर्माना
Ad

नई दिल्ली: सोर्स: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल 12वीं क्लास में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. त्रिवेन्‍द्रम जोन ने 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर रहा है. लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है.

ADVERTISEMENTS Ad

यह पिछले वर्ष से 5 प्रतिशत कम है. सीबीएसई बोर्ड में पिछले साल 91.25% लड़के पास हुए थे, जबकि इस साल 84.67% लड़के ही पास हुए हैं. वहीं पिछले साल 94% छात्राएं पास हुई थीं जबकि इस साल 90.68% छात्राएं ही पास हुई हैं

छात्र, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर 12वीं क्लास का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. रिजल्ट चेक करने की तरीका नीचेे देख सकते हैं. 

CBSE 10th, 12th Result 2023: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर,  ‘CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
स्टेप 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं.

CBSE Results 2023 Direct Link

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top