National News

‘एक साल’ के हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पहले बर्थडे पर मिल सकता है गिफ्ट

Ad

नई दिल्ली। एक साल पहले काग्रेंस पार्टी की हालत बहुत कमजोर मानी जा रही थी। परंतु आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम कड़ी टक्कर का देखने को मिल रहा है। काग्रेंस के लिए ये चुनाव सेमिफाइनल से कम नहीं देखा जा रहा है। 2019 लोक सभा चुनाव में पकड़ बनाने के लिए इन 5 राज्यों का परिणाम काग्रेंस के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।
राहुल गांधी के लिए आज का दिन इसकारण भी अहम माना जा रहा है क्यूकि आज 11 दिसम्बर को राहुल गांधी के काग्रेंस अध्यक्ष बने एक वर्ष पुर्ण हो रहे है । चुनाव परिणाम को राहुल गांधी के लिए अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुने गए थे। अध्यक्ष के तौर पर उनके एक साल पूरे होने के दिन ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस पांच में से तीन राज्यों में सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।
प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी 15 साल से सत्ता में है, ऐसे में कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी कर रही है। जबकि राजस्थान में वसुंधरा राजे की विदाई होती दिख रही है। इस तरह से तीनों राज्यों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है।
कांग्रेस के 60वें अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी 11 दिसंबर, 2017 को चुने गए थे, हालांकि उनकी ताजपोशी का औपचारिक ऐलान 16 दिसंबर, 2017 को हुआ था। वे गांधी-नेहरू परिवार से छठे और आजादी के बाद से पार्टी के 17वें प्रमुख हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top