National News

Pakistan का यह क्रिकेटर बनेगा ‘भारत का दामाद’, भारत की लड़की को दे बैठा है दिल

Ad

नई दिल्लीः Pakistan के तेज गेंदबाज हसन अली जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। और जिस महिला के साथ वे शादी के भंधन में बधने जा रहें हैं। वह कोई पाकिस्तानी लड़की नहीं बल्की भारतीय लड़की शामिया आरजू है। भारतीय लड़की को दिल दे देने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों की लिस्ट में अब हसन अली का भी शामिल हो चुकें हैं। शामिया आरजू हरियाणा निवासी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 20 अगस्त को शादी बंधन में बंध जाएंगे। शादी के लिए लड़की के परिवार से 10 लोग 17 अगस्त को दुबई के लिए निकलेंगे। 

बता दें की शादी के लिए लड़की के परिवार से 10 लोग 17 अगस्त को दुबई जाएंगे। पाकिस्तान के उर्दू अखबार एक्सप्रेस न्यूज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली हरियाणा की एक लड़की को दिल दे बैठे हैं। वहीं दोनों के परिवार इनकी शादी कराने के लिए एक दूसरे के लगातार बातें करते रहते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अगर लड़की वालों की तरफ से शादि के लिए ‘हां’ हो गई तो अगस्त के तीसरे हफ्ते में हसन अली की शामिया से शादी हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, शामिया भारतीय एयरलाइन में फ्लाइट इंजीनियर है। हसन अली ने भी इस खबर को सही करार करते हुए कहा है कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

बता दें कि इससे पहले शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा और मोहसिन खान भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी रचाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top