National News

शराब प्रेमियों का कमाल, लॉकडाउन में 40 दिन की शराब 7 दिन में गटक गए

Ad

उत्तर प्रदेश सरकार ने भले ही कोरोना से निपटने में खाली हो रहे खजाने को भरने के लिए शराब की दुकानें खोली हों लेकिन प्रदेश में शराब की दुकानें खुलकर भी बंदी के हालात से ही गुजर रही हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों ने शराब की दुकान खुलने के 2 दिन में ही 40 दिनों की इकट्ठा हुए स्टॉक को खाली कर दिया और अब नए स्टॉक के इंतजार में ये दुकानें खाली पड़ी हैं। लॉकडाउन में खोला गया शराब का धंधा बदहाली की मार झेल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी लॉकडाउन के तीसरे चरण में शराब की दुकानों को खोल देने का आदेश दिया था। 4 मई को सुबह 10 बजे से खुलने वाली दुकानों के सामने 8 बजे से ही शौकीनों की भीड़ लग गई। क्या शहर…क्या गांव…क्या रेड जोन…क्या ग्रीन और ऑरेंज जोन…भेद मिट गए। शराब की दुकानों के सामने 2 दिन तक इतनी लंबी लाइनें लगीं कि कई जिलों में पुलिस को लाठी लेकर खड़ा होना पड़ा।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करे तो यहां दो दिन के अंदर 5 करोड़ की शराब बिक गई। एक ही दिन मे पूरे प्रदेश में 300 करोड़ से अधिक का शराब का व्यापार हुआ पर शराब की अधिक मांग होने के कारण अब दुकानों मे शराब खत्म हो गई है। समूचे प्रदेश में शराब की 50 फीसदी दुकानें या तो बंद है या स्टॉक की कमी के चलते खाली पड़ी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top