National News

पुलवामा हमले पर सोनू निगम ने वामपंथियों पर कसा तंज

Ad

नई दिल्लीः अजान और मस्जिद की लाउडस्पीकर को लेकर विवादों में रहे सोनू निगम ने पुलवामा हमले पर एक वीडियो जारी किया है जिसको लेकर वो काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि इस वीडियो में सोनू निगम पुलवामा में शहीद हुए पर अपने गुस्सा जाहिर करते हुए वामपंथियों और तथाकथित सेक्युलर बुद्धजीवियों पर तंज कस रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वीडियो में सोनू निगम कह रहे हैं कि, “नमस्ते भारतवासियों, सुना है कि आप लोग काफी बवाल मचा रहे हैं और बड़ा दुख व्यक्त कर रहे हैं, कुछ CRPF के लोग मर गए…है ना ? कितने 44 लोग थे ? अरे 44 हों या 440 आप लोग क्यों दुख मना रहे हैं? आपको तो वो करना चाहिए जो इस देश में सही है..जो सेक्यूलर लोग करते हैं।”सोनू निगम ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि, “ऐसी बातों पर दुख मनाना आप संध, बीजेपी, हिंदुत्वादी, राष्ट्रवादी संस्थाओं पर छोड़ दीजिए, आप तो वो कीजिए जो यहां पर सेक्यूलर लोग करते हैं..”ऐसा कहकर सोनू निगम ने टुकड़े गैंग के नारों भारत तेरे टुकड़े होंगे और अफजल हम शर्मिंदा हैं जैसे नारों को बोलकर तथाकथित बुद्दजीवियों के गाल पर जोरदार तमाचा मारने की कोशिश की। बता देंं कि सोनू निगम ने आतंकियों के बचाव में खड़े होने वाले लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए तंज कसा और कहा कि, अगर अगर भारत में रहना है तो इस तरह की सेक्यूलर सोच आपकी होनी चाहिएबता दें कि कहा जाता है कि देश में आतंकियों की ढाल बनने के लिए समय-समय पर तमाम तथाकथित बुद्धजीवी सामने आते रहते हैं।जिसमें कुछ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और फिल्म जगत के लोग शामिल होते हैं। इसी कड़ी में अवार्ड वापसी गैंग का भी नाम लिया जाता है। ऐसे लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोनू निगम ने ये वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया है। वीडियो के अंतिम में सोनू निगम ने कहा कि, नमस्ते नहीं लाल सलाम बोलिए…।बता दें कि इस वीडियों से पहले सोनू निगम ने अपने फेसबुक पर आईडी से जवानों की शहादत को सलाम किया और उनके परिवार के प्रार्थना की। बता दें कि 14 फरवरी को CRPF के काफिले पर हुए इस फिदायीन हमले में CRPF के 44 जवान शहीद हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top