National News

रिश्ते से बड़ा फर्ज,SI बेटे ने काटा SDO पिता का चालान, देखते रह गए लोग…

Ad

नई दिल्ली: यातायात के नियम लोगों को बार-बार याद दिलाने के लिए पुलिस वाहन चैकिंग करती है। नियम तोड़ने वालों का चालान काटकर उन्हें डंड दिया जाता है। वही कई बार ऐसे लोग भी मिल जाते हैं जो पुलिस में ही किसी जानकार को फोन लगाकर चालान से बचने की कोशिश करते हैं। और कामयाब भी हो जाते हैं, क्योंकि पुलिस खुद ही ऐसे लोगों को छोड़ देती है। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर पुलिस कार्यशैली मिसाल बनी है। जो बताती है कि ड्यूटीू से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता है।  मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक पुलिस अफ्सर ने अपने एसडीओ पिता का चालान काट दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह के पिता आरबी सिंह कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील में एसडीओ के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार (26 अक्टूबर) को एसडीओ आरबी सिंह उमरिया में अपने परिवार से मिलने के लिए आ रहे थे। लेकिन वाहन चेकिंग के दौरान उनकी कार को अखिलेश सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान रोक लिया। दोनों लोग एक-दूसरे को देखकर हैरान रह गए। अखिलेश सिंह ने चैकिंग के दौरान देखा कि पिता आरबी सिंह की कार के शीशे पर काली फिल्म चढ़ी हुई है। उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह ने अपने साथी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि कार से काली फिल्म निकाल दी जाए। इसके अलावा अखिलेश सिंह ने अपने पिता का चालान भी काट दिया। अखिलेश सिंह के पिता आरबी सिंह ने खुशी-खुशी जुर्माने का भुगतान कर दिया।

दंत चिकित्सा के लिए वरदान से कम नहीं है ” piezo surgery”, देखें वीडियो टिप्स

आपको नियम बता दें कि सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट-1989 के तहत शीशों पर रंगीन या काली फिल्म लगवानी है तो विजिबिलिटी 50% से कम नहीं होनी चाहिए। सामने और पीछे वाले शीशों की विजिबिलिटी 70 फीसदी होनी चाहिए। हालांकि अलग-अलग राज्यों में नियम अलग होते हैं। इस वाक्य के सामने आने के बाद उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह की सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top