Entertainment

खतरों के खिलाड़ी कंटेस्टेंट ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर, कही यह बात

Ad

टीवी जगत का सबसे विवादित और चर्चित रियेलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन अब तक के सभी सीजन्स में सबसे हिट रहा था। शो के कंटेस्टेंट से लेकर इसका कॉन्सेप्ट तक खूब चर्चा में रहा था। ऐसे में मेकर्स एक बार फिर ऐसे कंटेस्टेंट की तलाश में हैं, जो शो को हिट कराने में मददगार हों और पिछले सीजन की तरह बिग बॉस का ये सीजन भी टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दे। शो को एंटरटेनिंग बनाने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और अब तक कई स्टार्स से संपर्क कर चुके हैं। इस बीच खबर है कि मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश से भी संपर्क किया है। दरअसल, तेजस्वी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में अपने चुलबुले और बबली नेचर की वजह से खासी चर्चा में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा तेजस्वी जिस तरह से टास्क कंप्लीट करती हैं, वह भी लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन, लगता है टीवी सीरियल ‘स्वरागिनी’ से चर्चा में आईं तेजस्वी प्रकाश अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। तेजस्वी ने बताया कि वह फिलहाल बिग बॉस जैसा रियलिटी शो करने के लिए तैयार नहीं हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि, उन्हें बिग बॉस के लिए मेकर्स की ओर से अप्रोच किया गया था, लेकिन वह अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। वह फिलहाल फिक्शन शो ही करना चाहती हैं।

बिग बॉस 14 में आने के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा- ‘मुझे कई बार बिग बॉस का ऑफर मिला. जब मैं स्वरागिनी कर रही थी, तब पहली बार इस शो के लिए मुझे ऑफर मिला था। इस साल भी शो का ऑफर मिला है, लेकिन फिलहाल मैं सिर्फ फिक्शन शो करना चाहती हूं। आपको वही करना चाहिए, जिसके लिए आप यहां आए हैं। और मैं सिर्फ एक्टिंग करना चाहती हूं। पहले मैं एक एक्ट्रेस हूं। हालांकि, कहते हैं कि ‘कभी नहीं’ नहीं कहना चाहिए, लेकिन फिर भी मुझे मौका दिया जाएगा तो मैं सिर्फ फिक्शन शो करना चाहूंगी।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top