National News

500 से अधिक कैदियों की जांच, इस राज्य ने अपने जेलों में चलाया टेस्टिंग अभियान

Ad

उत्तर प्रदेश के आगरा सेंट्रल जेल में कैदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। अब प्रदेश की बाकी जेलों में कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। गुरुवार को बदायूं, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बाराबंकी, बहराइच, सुल्तानपुर और मेरठ के जेलों में बंद कैदियों और जेलकर्मियों का कोरोना टेस्ट किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, आधा दर्जन से अधिक जेलों में बंद 524 बंदियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इसके साथ 29 स्टाफ का भी टेस्ट किया गया है। जिला कारागार बदायूं में 19 बंदी और 4 स्टाफ, जिला जेल रामपुर में 25 बंदी और 15 स्टाफ, जिला जेल मुजफ्फरनगर में 12 बंदी का कोरोना टेस्ट किया गया।

इसके अलावा जिला जेल बागपत में 4 बंदी, जिला जेल बाराबंकी में 2 बंदी और एक स्टाफ, जिला जेल बहराइच में 09 बंदी और 01 स्टाफ, जिला जेल बलरामपुर में 12 बंदी और 8 स्टाफ, अस्थाई जेल सुल्तानपुर में 04 बंदी और अस्थाई जेल मेरठ में 21 बंदी का टेस्ट किया गया।

आज कुल 108 बंदी और 29 स्टाफ का टेस्ट किया गया, जबकि कल 416 कैदियों का टेस्ट हुआ था। हालांकि, अभी किसी की रिपोर्ट के बारे में कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जेलों में संदिग्धों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में 3,902 मामले सामने आए है जिसमें 2,072 लोग ठीक होकर आपने घर जा चुके है और 88 की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top