National News

बड़ी खबर: भारत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत

Ad

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के चलते मौत का आंकड़ा तीन हो गया है।  मुंबई में 64 साल के मरीज की हुई मौत। इससे पहले दिल्ली और कर्नाटक में एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मुंबई में कस्तूरबा अस्पताल में बुजुर्ग का इलाज चल रहा था। WHO ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। पूरा विश्व इस वायरस से लड़ने के लिए शोध कर रहा है। वैसे कोरोना वायरस को लेकर जानकारी से ज्यादा खबर के नाम से भय भी फैलाया जा रहा है। ऐसे नहीं है कि इस वायरस से ग्रस्त व्यक्ति ठीक नहीं हो सकता।

भारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। देश में अबतक कोरोना के 132 मामले सामने आ चुके हैं।  इस वायरस से लोगों को बचाने के लिए टर्की, यूके और यूरोपीय देशों से आने वाले भारतीयों पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं दुनियाभर में फिलहाल 167,511 लोग कोरोना वायरस की चपेट में है जबकि चीन में अबतक 81,434 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चीन में करीब 3218 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top