National News

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट शनिवार सुबह 10.30 बजे सुना सकता है फैसला

Ad

नई दिल्ली। काफी सालों से चली आ रही अयोध्या मामले को लेकर बड़ी खबर यह है कि, सुप्रीम कोर्ट 9 नवंबर को अपना फैसला सुना सकता है। सभी को इतंजार था कि, कब अयोध्या मामले को लेकर फैसला आएगा। हालांकि, पीटीआई के हवाले से खबर मिली है कि कल सुबह 10.30 बजे अयोध्या का फैसला आ सकता है।

अयोध्या फैसले से पहले सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को निर्देश जारी किया था। इसके साथ ही तमाम संगठनों ने लोगों से अपील की थी, फैसला आने के बाद किसी तरह का उन्माद नहीं होना चाहिए।

बता दें कि अयोध्या मामले के फैसले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक सामान्य सलाह दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्यों को सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि देश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो।

news source- https://hindi.newsroompost.com/

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top