National News

सीएम बोले बकवास बंद करो,फटकार के बाद डीएम ने मांगी छुट्टी-वीडियो

Ad

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते केस के बाद जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री ने फटकार लगाई तो वह छुट्टी मांगने लगे। ये मामला सामने आ रहा है उत्तर प्रदेश के नोएडा। डीएम बीएन सिंह ने गुरुवार को नोएडा में मुख्यमंत्री के साथ बैठक में छुट्टी मांगी। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन साल से जिले में हैं और 18-18 घंटे काम करते हैं। दरअसर नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमितों के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद सीएम योगी जिला प्रशासन को आड़े हाथ लिया। जिले में 37 मामले सामने चुके हैं। लगातार मामले बढ़ने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को नोएडा पहुंचे और तैयारियों की समीक्षा की।

जिला प्रशासन की तैयारियों से सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज दिखे और डीएम को जमकर फटकार लगाई।

बैठक का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमे सीएम योगी अधिकारियो को फटकार लगा रहे हैं। सीएम ने बैठक में कहा कि आप लोगों ने बकवास करने की वजह से माहौल खराब किया। अपनी जिम्मेदारियों का पालन न करना और दूसरों पर डाल देना।हम लोगों ने 2 महीने पहले अलर्ट जारी किया था।

सीएम की नाराजगी के बाद डीएम ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी और तीन महीने की छुट्टी मांगी है।उन्होंने लिखा कि मैं जिलाधिकारी के पद पर मैं नहीं रहना चाहता। मुझे तीन महीने की छुट्टी दी जाए। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की प्रशासनिक शिथिलता ना हो, इसलिए नोएडा के जिलाधिकारी के पद किसी अन्य अधिकारी की तैनाती करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top